



नवगछिया के झंडापुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.09.25 को वाहन जांच के दौरान दो व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मोटरसाइकिल की रजिस्ट्रेशन संख्या BR33AM1372 है। इस संबंध में झंडापुर थाना में कांड संख्या 138/25 दिनांक 27.09.25 के तहत धारा 317 (5) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि उक्त बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में पहले ही रोसरा थाना में मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार, पिता-कलानंद यादव और कलानंद यादव, पिता-मनोरह यादव, दोनों निवासी बंधेरा, थाना-पसराहा, जिला-खगड़िया हैं। मामले में बरामद वस्तुओं में चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और नगद राशि 620 रुपये शामिल हैं। झंडापुर पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।














