



नवगछिया पुलिस जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र में आपदा मित्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 23 अक्टूबर 2025 की है, जब वादी मुख्तार खान, आपदा कोऑर्डिनेटर, विसर्जन स्थल जमालपुर घाट पर ड्यूटी पर तैनात थे।

ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में छोटेलाल सिंह और उसके साथ मौजूद 7–8 अन्य व्यक्तियों ने एक युवक को खींचकर पानी में ले जाने का प्रयास किया। इस पर आपदा मित्रों ने रोकने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपियों ने उनका लाइफ जैकेट छीन लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस हमले में आपदा मित्र घायल हो गए।

घटना के आधार पर झंडापुर थाना कांड संख्या 147/25, दिनांक 25.10.25 को दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने 05 दिसंबर 2025 को मामले में शामिल मुख्य आरोपी छोटेलाल सिंह, पिता अर्जुन सिंह, निवासी औलियाबाद, थाना झंडापुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।















