



नवगछिया के झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
घटना 27 जून 2025 की है, जब वादी अनिल कुमार दीपक ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि श्रवण कुमार (पिता – राम बहादुर सिंह) एवं अन्य लोगों ने उनके और उनके भतीजे के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए झंडापुर थाना में कांड संख्या 92/25 दिनांक 27.06.2025 को भारतीय दंड संहिता की धारा 120(2)/115(2)/100/352/351(2)(3)/303(2)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।

मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 जून 2025 को नामजद अभियुक्त श्रवण कुमार (साकिन- औलियाबाद, थाना- झंडापुर, जिला- भागलपुर) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
















