3
(2)

भागलपुर। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय एवं मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन प्रक्रिया की समीक्षा हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्रवार अपना बीएलए बना लें। उन्होंने कहा कि सभी बूथ पर बीएलए होने से यह फायदा होगा कि उनके माध्यम से यह सत्यापित किया जाएगा कि मतदाता सूची में किन का नाम कट गया है, किनका नाम नहीं जुड़ पाया है।

उन्होंने नये वोटर बनाने पर भी जोड़ दिया। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को कहा कि जिनकी उम्र 18 साल हो गयी है, उनका नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने में सहयोग करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव के पूर्व सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियो को कहा कि वह अपने बीएलए से नाम काटने नाम जुड़वाने का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि नाम जुड़वाने हेतु फर्जी एप्लीकेशन न भरा जाए, इस पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि एक ही आईडी से अधिक फार्म न भर जाए। बैठक में नए वोटरों का नाम जुड़वाने हेतु क्यूआर कोड सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: