



भागलपुर । उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाईटी की बैठक आयोजित की गई। डॉ अंजली कुमारी सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। उप विकास आयुक्त के निदेशानुसार कार्यकारिणी समिति में शामिल पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पशु क्रूरता से संबंधित तथ्य सुझाव रखने के क्रम में सर्व प्रथम डॉक्टर संतोष कुमार, प्रभारी सहायक कुक्कुट पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा जिला में पशु क्रूरता में पकड़ाए पशुओं के रखरखाव हेतू कांजी हाउस निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा गया। पुलिस उपाधीक्षक नवगछिया व भागलपुर सदर द्वारा पशु क्रूरता नियमावली की मांग की गई एवं कार्याकारिणी में शामिल सदस्यों का मोबाईल नंबर साझा करने की मांग की गई, जिसे जिला पशुपालन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराने की बात की गई।

कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा जिला स्तर पर पशु क्रूरता के नियम कानून की जानकारी हेतु एक कार्यशाला आयोजित कराने का प्रस्ताव दिया गया। जिसपर उप विकास आयुक्त द्वारा आश्वस्त किया गया। इस बैठक में पशुपालन विभाग से डॉक्टर अमीन अंसारी, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी, नवगछिया, डॉक्टर गोपाल कृष्ण कन्हैया, पशु चिकित्सा पदाधिकारी, राजकीय पशु औषधालय भागलपुर, अनिल कुमार साह, प्रधान लिपिक, अनिमेष चंद्र, लिपिक, जिला पशुपालन कार्यालय भागलपुर एवं दीपक कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर, जिला पशुपालन कार्यालय भागलपुर के अलावे पशु क्रूरता निवारण सोसाईटी के सदस्य वेद व्यास, अमित कुमार एवं गौतम कुमार तथा वन प्रमंडल भागलपुर के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।













