0
(0)

भागलपुर । भागलपुर के राजकीय बालिका इंटर स्कूल परिसर में गुरुवार को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय एकदिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026 का आयोजन किया गया।

मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर द्वारा जिलाधिकारी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन समारोह के बाद जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने कौशल को निरंतर विकसित करें, ताकि वे बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें या स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है तथा भविष्य में इसमें और वृद्धि की जाएगी। उन्होंने महिलाओं से इस योजना का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

मेले में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा रोजगार, प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन से संबंधित जानकारी युवाओं को उपलब्ध कराई गई, जिससे बड़ी संख्या में प्रतिभागियों को लाभ मिला।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: