


भागलपुर संवाददाता। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिला कोषागार, भागलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषागार की विभिन्न संचिकाओं का अवलोकन किया और उनके रख-रखाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद को कई आवश्यक निर्देश दिए और कार्यों को और बेहतर तरीके से संपन्न करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोषागार का संचालन सुचारू और पारदर्शी होना चाहिए ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।












