Tag Archives: Jiladhikari ne

जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने आई ट्रिपल सी स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की दिशा में भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तत्परता से तैयारी में जुटा हुआ है। इसी क्रम में रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भागलपुर, डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर, हृदय कांत ने आई ट्रिपल सी (I Triple C) में बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि मतदान के दिन जिले के सभी मतदान केंद्रों की गतिविधियों की सीधी निगरानी इसी कंट्रोल रूम से की जाएगी। यहां लगे स्क्रीन पर प्रत्येक मतदान केंद्र के लाइव फुटेज देखे जा सकेंगे, […]

जिलाधिकारी ने डिस्पैच सेंटर पर ईवीएम कमीशनिंग कार्यों का किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की दिशा में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी स्थित डिस्पैच सेंटर पर भागलपुर एवं नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के लिए चल रही ईवीएम की कमीशनिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि आज नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में सात राउंड तथा भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग पाँच राउंड की कमीशनिंग की गई है। प्रत्येक राउंड में 20 टेबल स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि ईवीएम की कमीशनिंग का तात्पर्य यह सुनिश्चित करना है कि बैलेट यूनिट के सभी 15 बटनों के सामने संबंधित प्रत्याशी का क्रमांक, पार्टी का […]

जिलाधिकारी ने मतदान प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर भागलपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण भागलपुर शहरी क्षेत्र के छह केंद्रों पर आयोजित किया गया है, जहां मतदान दिवस पर मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, मॉक पोल, पोलिंग एजेंट की नियुक्ति और मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था के संधारण संबंधी जानकारी दी जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को मारवाड़ी पाठशाला स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कई पीठासीन एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों से फीडबैक लिया और प्रशिक्षण से […]

जिलाधिकारी ने छठ पूजा एवं काली प्रतिमा विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । आगामी छठ पूजा एवं काली पूजा को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को नगर आयुक्त शुभम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (नगर) अजय कुमार चौधरी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चंपा नाला, बूढ़ानाथ घाट, एसएम कॉलेज घाट सहित अन्य प्रमुख छठ पूजा एवं काली प्रतिमा विसर्जन स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम, भागलपुर को निर्देश दिया कि सभी घाटों की साफ-सफाई पूरी तरह से सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जिन घाटों को खतरनाक श्रेणी में रखा गया है, वहां घटे हुए जलस्तर के अनुसार व्रतियों की सुविधा के लिए बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जाए और घाटों […]

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव की ली जानकारी ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी के साथ ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा रजिस्टर के अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मशीनों के भंडारण स्थल की स्वच्छता, विद्युत सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे की स्थिति और 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम का सुरक्षित रख-रखाव […]

Noimg

जिलाधिकारी ने भागलपुर कोषागार का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर संवाददाता। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिला कोषागार, भागलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषागार की विभिन्न संचिकाओं का अवलोकन किया और उनके रख-रखाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद को कई आवश्यक निर्देश दिए और कार्यों को और बेहतर तरीके से संपन्न करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोषागार का संचालन सुचारू और पारदर्शी होना चाहिए ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। DESK2025

Noimg

जिलाधिकारी ने नवगछिया में आरओबी निर्माण एवं खेल परिसर स्थल का किया निरीक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : जिलाधिकारी भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को नवगछिया के मकंदपुर के पास बन रहे रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह पुल लगभग 41 करोड़ रुपये की लागत से 882 मीटर लंबाई (पहुंच पथ सहित) में बन रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि पुल निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है और इस संबंध में पुल निर्माण निगम के अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नवगछिया जीरो माइल से पूर्णिया की ओर जाने वाली सड़क के किनारे, पुलिस लाइन के पास प्रस्तावित खेल अवसंरचना एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए चयनित स्थल का भी जायजा लिया। यह परिसर लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से दो एकड़ भूमि पर […]

Noimg

जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारी और राजस्व महा अभियान को लेकर की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और चल रहे राजस्व महा अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 30 अगस्त तक सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं (एएमएफ) सुनिश्चित कर ली जाएं। इसमें मानक के अनुसार रैंप, बिजली, पेयजल, महिला एवं पुरुष शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था शामिल है। उन्होंने विशेष रूप से डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश दिया कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वहां भी 30 अगस्त तक सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा […]

Noimg

जिलाधिकारी ने लंबित कार्यों को शीघ्र निष्पादित करने को दिया निर्देश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में लंबित कार्यों के निष्पादन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने बैठक में पीएम पोर्टल, सीएम पोर्टल, सीपीग्राम, मुख्यमंत्री जनता दरबार और जन शिकायतों से संबंधित लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्रता से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विशेष रूप से विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों की समीक्षा की गई, जिसमें उद्योग विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण रही। जिन योजनाओं की समीक्षा की गई, उनमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना, बिहार लघु उद्यमी योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, स्टेट […]

जिलाधिकारी ने गंगाजल उपयोग को लेकर किया क्षेत्र भ्रमण एवं बैठक ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया । मुख्य सचिव के निर्देश पर गंगाजल को बदुआ एवं खड़कपुर जलाशय में संचित करने के लिए जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चोधरी ने बुधवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और क्षेत्र का भ्रमण किया। इस योजना का उद्देश्य आसपास के किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करना है, जिससे वे अपनी जमीनों पर अच्छी खेती कर सकें। इसके साथ ही यह कदम बिहार में जल संकट की समस्या को हल करने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिलाधिकारी ने डाकबंगला स्थित एनएच कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर जलाशयों में जल लाने के लिए जरूरी उपायों पर चर्चा की। DESK2025