5
(1)

भागलपुर जिले में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के साथ-साथ अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान जोर पकड़ रहा है। मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर जीविका दीदियों ने गांव-गांव जाकर लोगों से मतदान के दिन मतदान केंद्र तक अवश्य पहुंचने की अपील की। उन्होंने रंगोली, मेहंदी, नारे लेखन और संकल्प सभा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। रैली के दौरान “पहले मतदान, फिर जलपान” और “हर वोट है जरूरी” जैसे नारे गूंजते रहे।

संकल्प सभा के दौरान जीविका दीदियों ने स्वयं मतदान करने का संकल्प लिया और दूसरों को भी मतदान केंद्र तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है, और मतदान के जरिए ही देश की सशक्त लोकतांत्रिक परंपरा को आगे बढ़ाया जा सकता है।

रंगोली प्रतियोगिता के दौरान दीदियों ने कहा कि जिस प्रकार रंगोली में सभी रंगों का समावेश होता है, उसी तरह लोकतंत्र में हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म और हर व्यक्ति की समान भूमिका होती है। मतदान के माध्यम से हर नागरिक अपनी आवाज लोकतंत्र तक पहुंचाता है।

संगोष्ठी के दौरान जीविका दीदियों ने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान के दिन किसी भी स्थिति में घर न रहें, बल्कि मतदान केंद्र जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है और समाज में बदलाव लाने की दिशा में अहम भूमिका निभाता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: