5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में जीविका दीदियों ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गांव-गांव जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। जागरूकता रैली निकालकर उन्होंने लोगों को बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना जरूरी है।

अभियान के दौरान जीविका दीदियों ने रंगोली, मेहंदी और संकल्प सभा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को मतदान का संदेश दिया। रंगोली के जरिए उन्होंने यह दर्शाया कि जैसे रंगोली में सभी रंगों का समावेश होता है, वैसे ही लोकतंत्र में हर वर्ग — जाति, धर्म, लिंग और आयु — की सहभागिता जरूरी है।

संकल्प सभा में जीविका दीदियों ने न केवल स्वयं मतदान करने का संकल्प लिया बल्कि दूसरों को भी मतदान केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई। वे घर-घर जाकर लोगों को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

जीविका दीदियों ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने अमूल्य मत के जरिए देश की लोकतांत्रिक परंपरा को और मजबूत करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: