5
(1)

भागलपुर। चंपानगर स्थित महाशय ड्योढ़ी परिसर में ज्योति कला संगम महाविद्यालय की ओर से वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 2025 का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कला, संस्कृति और प्रतिभा के विविध रंग देखने को मिले। उत्सव का उद्घाटन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राजीवकांत मिश्रा, अंकित रंजन, डॉ. श्रीकांत मंडल, अपर्णा कुमारी एवं जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के संस्थापक प्राचार्य चंचल कुमार सिंह ने विषय प्रवेश करते हुए महाविद्यालय की स्थापना, उसके उद्देश्य और कला के क्षेत्र में अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ज्योति कला संगम महाविद्यालय से प्रशिक्षित अनेक छात्र आज राज्य के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत हैं तथा शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों पर रहकर समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहे हैं।

उत्सव के दौरान राज्य के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत लगभग 90 सफल एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कला के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। मंच पर शास्त्रीय एवं लोक संगीत, लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ-साथ प्रसिद्ध व्यंग्यकार शरद जोशी की चर्चित रचना “सरकार का जादू” का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर भागलपुर के सांसद, भागलपुर नगर विधायक सहित कला गुरु शंकर मिश्रा, मिथिलेश कुमार, देवाशीष बनर्जी, तरुण घोष, दीपक कुमार, सुनील कुमार रंग समेत बड़ी संख्या में कला प्रेमी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल और कला के प्रति समर्पण के संदेश के साथ किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: