



भागलपुर। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सियासी सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरुवार को नामांकन के चौथे दिन सबसे चौंकाने वाली एंट्री जदयू सांसद अजय कुमार मंडल के छोटे भाई अनुज कुमार मंडल की रही।

अनुज कुमार ने पार्टी के बैनर के बजाय निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा, “मैंने भाई की भी सेवा की है, जनता की भी… और अब दोनों की सेवा के लिए मैदान में हूं।”
इस प्रक्रिया में अनुज कुमार अकेले नहीं आए। उनके साथ समर्थकों का बड़ा कारवां भी था। उल्लेखनीय है कि अनुज मंडल ने 2020 में भी विधानसभा चुनाव में भाग लिया था।















