



वृद्ध माता-पिता तीन दिनों से पड़ोसी के घर में छिपकर रह रहे थे
सनकी पुत्र ने पड़ोसी के घर में घुसकर सोए माता-पिता के ऊपर खूंटा से किया हमला
नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है ईलाज
नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया वार्ड संख्या- 10 में सोमवार को कलयुगी, नशेड़ी पुत्र द्वारा 72 वर्षीय वृद्ध माता-पिता के साथ बड़ी निर्दयता से मारपीट किया गया। दोनों का इलाज नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। ग्रामीणों की मदद से दोनों की जान बची। दोनों पुत्र के भय से तीन दिनों से पड़ोसी के घर में छुपकर रह रहे थे। मामले को लेकर पीड़ित वृद्ध पिता नवटोलिया वार्ड संख्या- 10 निवासी विजय चौधरी पिता स्व कार्तिक चौधरी ने भवानीपुर थाना में आवेंदन देकर नशेड़ी पुत्र नीलेश कुमार उर्फ बौधा के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।आवेंदन में लिखा है कि मैं अकेला वृद्ध गांव में दूसरे की जमीन बटाई पर लेकर अपना और पत्नी का परवरिश करता हूँ। मेरा छोटा पुत्र निलेश कुमार उर्फ बोधा मुझसे प्रतिदिन शराब पीने के लिए 500/ रुपिये मांगता है। रुपियां नही देने पर जबरदस्ती गाय बेच देता है, कभी अनाज बेच देता है, कभी रुपिया छिन लेता है। वही विरोध करने पर लाठी और खूंटा से मारता पीटता है। पिटाई के भय से तीन दिनों से दूसरे के घर मे छुपकर रह रहे थे।

सोमवार को सुबह करीब 7 बजे हम दोनो पति-पत्नी ‘पड़ोसी विक्रम चौधरी के घर में सोए हुए थे, तभी अचानक निलेश उर्फ बौधा हाथ में बबूल का खूंटा लेकर आ धमका और आते ही बिना कुछ बोले पति-पत्नी के उपर खूंटा से हमला कर दिया। हल्ला सुनकर जब पड़ोसी बचाने आए तो नीलेश उसके साथ भी मारपीट पर उतारू हो गया। किसी तरह दोनों वहाँ से निकल कर भवानीपुर थाना आवेंदन लेकर पहुंचे। लिखा है कि नीलेश नशेड़ी और अपराधी प्रवृति का है। प्रतिदिन महुआ शराब और गाजा का सेवन कर घर आता है। जबरदस्ती वृद्ध मां से खाना पकवाता है, कपड़ा धुलवाता है। नही करने पर वृद्ध के साथ मारपीट करता है।

नीलेश उर्फ बौधा आपराधिक मामले में जेल भी काट चुका है। मालूम हो कि 14 जनवरी 2026 को खरीक के ध्रुवगंज में शराब के नशे में लोगो से मारपीट किया था, जहां ग्रामीणों में नीलेश उर्फ बौधा की सामूहिक पिटाई कर तेलघी पीएचसी में भर्ती किया गया था। बताया कि नीलेश की बाइक ध्रुवगंज में ग्रामीणों के कब्जे में है। इधर केस करने के बाद नीलेश माता-पिता को मारने पीटने के लिए ढूंढ रहे हैं। इस बारे में भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभू कुमार ने कहा, आवेंदन प्राप्त हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर जाकर जांच करने गई थी। मामले की जांच की जा रही है, जांचोपरांत आरोपी पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।













