5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जपतेली गांव में मंगलवार को एक किशोर की गंगा नदी की कलबलिया धार में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जपतेली निवासी राजेश राय के पुत्र प्रिंस राय के रूप में हुई है।

मंगलवार दोपहर प्रिंस अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित कलबलिया धार में नहाने गया था। नहाने के दौरान उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों ने उसे काफी खोजबीन के बाद पानी से निकाला।

मंगलवार की संध्या मृत किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। मृतक के दादा सुबोध राय ने बताया कि उनका पोता घर से नहाने के लिए गया था, जहां हादसा हो गया। वहीं घटना के बाद परिजनों ने घटना की सूचना परबत्ता थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा, जहां देर रात पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने की कवायद की जा रही थी ।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। किशोर की मौत से परिजन सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: