



नवगछिया । 16 अक्टूबर 2024 को वादिनी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि भवानीपुर थानांतर्गत भ्रमरपुर स्थित इनके मिठाई के दुकान से कुछ व्यक्तियों के द्वारा डरा-धमकाकर चीनी, मैदा, रिफाईन एवं अन्य सामान लेकर भाग गया। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या- 158/24, धारा- 308(2)/303(2)/112/3(5) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था एवं अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापेमारी की जा रही थी। उसी क्रम में शुक्रवार को भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा निवासी गंभीर सिंह पिता त्रिभुवन सिंह को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार गंभीर सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है।
















