5
(1)

भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बालू घाट रोड स्थित शंकर सैलून के समीप मंटू मंडल की कांवर सजावट दुकान में देर रात आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था।

इस हादसे में कांवर की सजावट का सारा सामान और दुकान का भंडार जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि तब तक दुकान और गोदाम पूरी तरह जल चुके थे। ग्रामीणों के अनुसार इस अग्निकांड में मंटू मंडल को 15 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: