5
(1)

भागलपुर। दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के द्वारा शुक्रवार को कन्याकुमारी के दंपत्ति को बालिका गोद दिया गया। दत्तक ग्राही दंपत्ति को जिला पदाधिकारी के समक्ष दत्तक ग्रहण वाद के इस वाद को सुनवाई के लिए रखा गया तथा जिला पदाधिकारी के द्वारा गोद दिये जाने के निर्णय के उपरांत आज बच्चे को उसके दत्तक ग्राही माता पिता को सौप दिया गया। उल्लेखनीय है कि दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन है। कोई दत्तक ग्राही माता पिता केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण (सीएआरए) के पोर्टल पंजीकरण कर गोद लेने की प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। इसके लिए एक फोन नंबर, पैन कार्ड तथा ई मेल आईडी की आवश्यकता होती है। इसके उपरांत नजदीकी विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान द्वारा दत्तक ग्राही माता पिता का होम स्टडी रिपोर्ट तैयार किया जाता है। इस पोर्टल पर दत्तक ग्राही माता-पिता अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं। इस वेबसाइट के अतिरिक्त किसी व्यक्ति, अस्पताल अथवा नर्सिंग होम से बच्चा गोद लेना गैर कानूनी है। भागलपुर जिला अंतर्गत गोद लेने हेतु विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान अथवा जिला बाल संरक्षण इकाई से संपर्क किया जा सकता है।

किसी परित्यज बच्चे के प्राप्त होने के उपरांत बच्चे को 24 घंटे के अंदर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने तथा कारा के वेबसाइट पर 24 घंटे के अंदर पंजीकरण करने का प्रावधान है। इसके उपरांत बच्चे का विज्ञापन प्रकाशित कर कोई दावेदार नहीं होने की स्थिति में बाल कल्याण समिति द्वारा कानूनी रूप से दत्तक ग्रहण हेतु मुक्त करने का प्रावधान है। बच्चे की दंपत्ति के साथ ऑनलाइन मैचिंग, एडोप्शन कमिटी की बैठक तथा जिला पदाधिकारी के समक्ष दत्तक ग्रहण संस्थान की ओर से वाद दायर करने का प्रावधान है। जिलाधिकारी के द्वारा लिए गए निर्णय के उपरांत गोद देने की कार्रवाई पूर्ण होती है। माता-पिता के द्वारा बच्चा प्राप्त करने के उपरांत दो साल तक नजदीकी विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान द्वारा फॉलो अप किया जाता है। बच्चे को दत्तक ग्रहण में देते समय, जिला बाल संरक्षण इकाई के अतिरिक्त समन्वयक विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे। दत्तक ग्राही दम्पति भागलपुर से बच्चे को गोद लेने के उपरांत दत्तक ग्राही माता पिता बेहद प्रसन्नचित थे। इस अवसर पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग भागलपुर विकास कुमार उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: