5
(1)

नवगछिया। भारत-पाक कारगिल युद्ध के वीर शहीद और गोपालपुर प्रखंड के तिरासी गांव निवासी हवलदार रतन कुमार सिंह की शहादत दिवस पर दो जुलाई को उनके स्मारक स्थल पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीद को पुष्पमाला अर्पित कर नमन करने वालों में परिजनों के साथ-साथ गांव के गणमान्य नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से की गई, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की रक्षा में प्राण अर्पण करने वाले वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।

शहीद के ज्येष्ठ पुत्र एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष शिक्षक रूपेश कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “पिता की शहादत हम सभी के लिए गर्व की बात है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।”

इस अवसर पर तिरासी विद्यालय परिवार, स्थानीय शिक्षकगण, स्कूली बच्चे, युवा वर्ग और ग्रामीणों ने मिलकर वीर सपूत के स्मरण में आयोजन को गरिमामय बनाया। सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे वीरों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: