



नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के निवासी रामचंद्र शर्मा ने अपने मंझले पुत्र हरिनंदन कुमार (21 वर्ष) के लापता होने की सूचना देते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन से तत्काल खोजबीन करने का अनुरोध किया है।
परिवार के अनुसार, हरिनंदन कुमार 17 जनवरी 2026, शनिवार की सुबह करीब 1 बजे नवगछिया नया टोला से जी.बी. कॉलेज के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पूरे दिन और रात तक परिवार और रिश्तेदारों द्वारा हर जगह खोजबीन की गई, साथ ही मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

रामचंद्र शर्मा ने बताया कि पूरे परिवार में पुत्र के सुरक्षित लौटने को लेकर चिंता और भय व्याप्त है। उन्होंने खरीक थाना को आवेदन देकर अपनें पुत्र की खोजबीन कर उसे परिवार के पास वापस लाने में मदद की अपील की हैं ।













