



नवगछिया । खरीक पुलिस ने शराब के नशे में मारपीट और रंगदारी की कोशिश करने वाले तेलघी निवासी रामचंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना पीड़िता ने खरीक थाने को दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि रामचंद्र सिंह नशे की हालत में उनके घर में घुस आया और उनके पति व देवर से मारपीट करने के साथ ही पैसे की रंगदारी की मांग कर रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर थाने लाया। गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें वह शराब के नशे में पाया गया।
घटना के बाद खरीक थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की।














