



नवगछिया : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में खो-खो प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा और माहौल बेहद उत्साहपूर्ण हो गया।
इस आयोजन में विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार और प्राचार्य अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे।

प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन अनुशासन, मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए खेलों के प्रति अपनी रुचि बढ़ानी चाहिए और खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।
प्रतियोगिता में विजयी टीम को पुरस्कृत किया गया और सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, सहयोग और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा मिला।













