



भागलपुर: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत तीरंदाजी प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन है। भागलपुर के सैंडिश कंपाउंड ओपन स्टेडियम में तीरंदाजी के रोमांचक मुकाबले लगातार जारी हैं। पहले दिन महिला वर्ग में महाराष्ट्र की तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा, जबकि पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों की शानदार निशानेबाजी ने सभी को चौंका दिया।

दूसरे दिन के मुकाबलों के लिए खिलाड़ी सुबह से ही मैदान में जुट गए हैं और हर तीर के साथ जीत का निशाना साध रहे हैं। तीरंदाजी स्पर्धा में कुल 64 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिससे मुकाबले और भी अधिक रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक हो गए हैं।
शाम तक तय होगा कि आज की बाज़ी कौन मारेगा, लेकिन खिलाड़ियों का जज़्बा और उनकी खेल भावना ने दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया है।
















