5
(1)

भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में 14 अप्रैल 2025 से चलाए जा रहे डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत महादलित टोलो में आयोजित विकास शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,

किसानों का पंजीकरण सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं के लाभ प्राप्त करने को लेकर दिए गए आवेदन सहित 22 प्रकार की सेवाओं के लिए विकास शिविर में प्राप्त आवेदनों की निष्पादन की स्थिति की समीक्षा प्रखंड वार बारी-बारी से की गई। कहलगांव, शाहकुंड, बिहपुर और सबौर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी को किसानों के पंजीकरण में कोई अभिरुचि नहीं लेने के लिए वेतन बंद करते हुए विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया साथ ही गोपालपुर,

सबौर, पीरपैंती एवं इस्माइलपुर और कहलगांव के अंचलाधिकारी के द्वारा किसानों के पंजीकरण में अपेक्षित सहयोग नहीं करने तथा सरकारी कार्य में अभिरुचि नहीं रखने के लिए उनका वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने 7 मई तक सभी 22 सेवाओं के लिए विकास शिविर में प्राप्त आवेदनों को निष्पादित करने हेतु सभी बीडीओ को निर्देशित दिया। बैठक में डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार एवं सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: