5
(3)

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र की एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने मकई के खेत में पशुओं के लिए घास काट रही थी, तभी खरीक थाना के सुरहा गांव निवासी टिंकू कुमार वहां पहुंचा और छेड़खानी करने लगा।

महिला ने जब शोर मचाया और अपने पति को बुलाया, तो आरोपी युवक ने उसके गले से चांदी की सिकरी छीन ली और मौके से फरार हो गया। जाते-जाते आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: