



रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर।
भागलपुर जिला के शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा पंचायत के किशनपुर घुसकी टोला निवासी 35 वर्षीय नरोज कुमार ने घरेलू विवाद से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है । वही परिवार वालों द्वारा बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी रीना देवी कुछ दिन पहले अपने मायके में गई हुई थी। तभी अपनी पत्नी को लाने नरोज कुमार ससुराल गया वही शाम ढलते ही घर वापस आ गया।

और अपने कमरे में बंद हो गया वहीं कमरे में ज्यादा देर तक बंद रहने के कारण परिवार वालों को चिंता होने लगी जब परिवार वालों ने देखा तो नरोज कुमार अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर चुका था। घटना की जानकारी परिवार वालों द्वारा स्थानीय शाहकुण्ड थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर शाहकुण्ड थानाध्यक्ष पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। वही इस घटना से परिवार वालो में कोहराम मचा हुआ है । सभी सोजन्यो का रो रो कर बुरा है ।
















