5
(2)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकपुर पंचायत के कोलगामा गांव में एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला जनित परवीन ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व कोलगामा गांव निवासी फिरोज खान के पुत्र गुलफराज से हुई थी।

शादी के बाद से अब तक संतान नहीं होने पर पति गुलफराज, ससुर फिरोज, सास रैहाना और देवर सलफराज द्वारा उसे लगातार मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती रही।

जनित परवीन ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उसके पास रखे एक लाख दस हजार रुपये नगद तथा सोने-चांदी के लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवरात छीन लिए और घर से जबरन बाहर निकाल दिया। इसके साथ ही बार-बार दहेज की मांग की जाती रही।

महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया गया और मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: