0
(0)

नवगछिया : बिहार सरकार के कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव से बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने मुलाकात कर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों से जुड़ी जमीनी आवश्यकताओं और सरकारी कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के किसान तक सुनिश्चित करना रहा।

वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (ड्रिप और स्प्रिंकलर), उन्नत बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण तथा कृषि रोडमैप के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों को बिहपुर क्षेत्र में और अधिक मजबूत तरीके से लागू करने पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों से मंत्री को अवगत कराते हुए योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

इसके साथ ही आगामी बजट को ध्यान में रखते हुए किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा आधुनिक कृषि तकनीक को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए नई और व्यावहारिक योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। कृषि मंत्री ने किसानों के हित में नवाचार आधारित योजनाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

बैठक के बाद यह स्पष्ट संकेत मिले कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में कृषि आधारित विकास, रोजगार सृजन और किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने की दिशा में ठोस और व्यावहारिक पहल की जाएगी। इससे क्षेत्र के किसान आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकेंगे और कृषि क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: