


नवगछिया । खगरिया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया पंचायत में जमीन विवाद के दौरान पंचायत में जबरन हस्ताक्षर कराने का मामला सामने आया है। सलारपुर वार्ड संख्या 8 निवासी रंजीत सिंह ने सरपंच प्रतिनिधि कवि नंदन तिवारी पर एक पक्षीय मेल में आकर उनकी वृद्ध मां के साथ सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने डीएम, एसपी, एसडीओ, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि भाई शोभन सिंह के पक्ष में गलत पंचायत की गई और डर दिखाकर कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए।
वहीं, सरपंच प्रतिनिधि कवि नंदन तिवारी ने आरोपों को निराधार बताया है। परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।















