5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचनी पदाधिकारी और सहायक निर्वाचनी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने पीठासीन पदाधिकारी को 17 सी प्रपत्र की पर्याप्त प्रति उपलब्ध कराएं। ताकि प्रत्येक मतदान केंद्र पर उपस्थित सभी बूथ लेवल एजेंट के पास 17 सी प्रपत्र की प्रति रहे, जिसमें एक प्रति ईवीएम के साथ और एक संविक्षा हेतु रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर और पीठासीन पदाधिकारी 50 मॉक पोल करें और वीवीपैट से निकले पर्ची कंट्रोल यूनिट के रिजल्ट से मिलान करें।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सभी डिस्पैच सेंटर सीसीटीवी निगरानी में रहें। सभी बीएलओ को ECI Net डाउनलोड करवाया जाएगा और पीठासीन पदाधिकारियों को Preeviding एप डाउनलोड करवाया जाएगा। उन्होंने सभी डीएसपी को अपने थानों में गुंडा परेड कराना, अपराधियों के डोजीएर की समीक्षा करना और सीसीए के तहत बदर किए गए अपराधियों की हाजिरी की जांच कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, जिन लोगों के विरुद्ध बॉन्ड डाउन कराया गया है, यदि उन्होंने शर्तें तोड़ी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने और शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों की शस्त्र जांच कराने तथा आवश्यक होने पर अनुज्ञप्ति रद्द करने का प्रस्ताव जिला दंडाधिकारी को भेजने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने सीआरपीएफ के लिए फ्लैग मार्च का रूट निर्धारित करने का भी आदेश दिया। बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण निर्देश कोषांगों के संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार ऑनलाइन मौजूद थीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: