5
(2)

नवगछिया: रविवार को गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715/15716 किशनगंज–अजमेर) का परिचालन अत्याधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) रेक से शुरू हुआ। नये कोचों से सुसज्जित यह ट्रेन जब नवगछिया स्टेशन पर अपने निर्धारित समय पर पहुँची, तो यात्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने रेल मंत्रालय का आभार प्रकट करते हुए इसे एक स्वागत योग्य कदम बताया।

नवगछिया स्टेशन पर यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब सफर ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक हो गया है। इस अवसर पर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश राणा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने ट्रेन के गार्ड का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

मुकेश राणा ने जानकारी दी कि अब गरीब नवाज एक्सप्रेस में सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी कोच की सुविधा भी यात्रियों को उपलब्ध हो गई है। साथ ही एक सामान्य कोच भी बढ़ाया गया है जिससे आम यात्रियों को अधिक सीटें मिल सकेंगी। दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष कोच जोड़ा गया है।

एलएचबी रेक में अपग्रेड होने के बाद गरीब नवाज एक्सप्रेस में कोचों की नई संरचना इस प्रकार है:

  • फर्स्ट एसी: 1 बोगी
  • सेकेंड एसी: 2 बोगी
  • थर्ड एसी: 1 बोगी
  • थर्ड एसी इकोनॉमी: 5 बोगी
  • स्लीपर क्लास: 7 बोगी
  • जनरल (सामान्य): 4 बोगी
  • दिव्यांगजन विशेष कोच: 1 बोगी

यह ट्रेन नवगछिया से हाजीपुर, अयोध्या कैंट, लखनऊ, दिल्ली होते हुए अजमेर तक जाती है और हजारों यात्रियों के लिए यह एक प्रमुख संपर्क माध्यम है। अब एलएचबी रेक के साथ यात्रियों को अधिक सुरक्षा और आराम का अनुभव मिलेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: