



नवगछिया : कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के सौजन्य से बुधवार, 24 दिसंबर को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब डायरेक्टर लायन अजय कुमार रुंगटा के सहयोग से झलू दास टोला स्थित छगूरी मंडल के निवास पर 50 कंबलों का वितरण किया गया। वहीं, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ के सहयोग से भीम दास टोला, तिनटंगा स्थित राजकुमार रजक के निवास पर 50 कंबलों का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय मुखिया सह समाजसेवी गणेशी मंडल थे। वहीं सम्मानित अतिथियों में क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, सेवा निवृत्त प्राचार्य सचिदानंद सिंह, सेवा निवृत्त प्राचार्य श्दिनेश पंडित, भोला मंडल, भाजपा पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में छगूरी मंडल, पंकज पासवान एवं राजकुमार रजक की सक्रिय भूमिका रही।

कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल, लायन सुरेन्द्र कुमार चौधरी, लायन भगवती पंसारी एवं स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों को लायन्स क्लब की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोग उपस्थित रहे। लायन्स क्लब नवगछिया टाउन द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।















