



नवगछिया । गोपालपुर थानांतर्गत ग्राम पचगछिया में हथियारबंद व्यक्ति के गाली-गलौज और मारपीट करने की सूचना पर गोपालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पचगछिया निवासी रूपेश कुमार, पिता स्वर्गीय सुनील साह, को एक लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 284/25 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए/26/35 के तहत रूपेश कुमार समेत पाँच नामजद अभियुक्तों पर मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।













