0
(0)

भागलपुर। नववर्ष के आगमन से पहले प्रदेश के कई शराब कारोबारियों द्वारा अवैध शराब की तस्करी बढ़ा दी गई है, जबकि बिहार में शराबबंदी पूर्व की भांति सख्ती से लागू है। इसी संदर्भ में लोदीपुर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की 112 टीम को आज एक टेंपू में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। जैसे ही टीम उक्त टेंपू के पास पहुंची, चालक और शराब तस्कर वहां से फरार हो चुके थे। टेंपू की तहखाने की जांच के दौरान लोदीपुर पुलिस को रॉयल स्टैग (Royal Stag) का 3.75 एमएल की 129 बोतलें बरामद हुईं।

लोदीपुर थाना अध्यक्ष घनश्याम कुमार ने बताया कि तहखाने से कुल 85.875 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है और शराब तस्करों की तलाश जारी है। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या 112 हेल्पलाइन पर दें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: