5
(1)

भागलपुर में मां आनंदी फाउंडेशन का प्रांगण नन्हे-नन्हे बच्चों की मुस्कान और खिलखिलाहट से गुलजार हो उठा। संस्था की ओर से आयोजित विंटर कैंप के अंतर्गत बच्चों के लिए विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया, जो मैडम शालिनी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

विंटर कैंप के तहत आज का प्रमुख सत्र पिकनिक, डांसिंग, क्विज प्रतियोगिता तथा सामाजिक दायित्व से जुड़ी जानकारियों पर आधारित रहा। पिकनिक सत्र के दौरान बच्चों ने खुलकर मस्ती की और आपसी मेल-जोल के साथ आनंदमय पलों का अनुभव किया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।

मैडम शालिनी द्वारा उठाया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज के आधुनिक युग में बच्चे मोबाइल फोन और एकल परिवार की जीवनशैली के कारण कई सामाजिक और नैतिक गुणों से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में विंटर कैंप के माध्यम से ध्यान, योग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रभावी प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर मां आनंदी संस्था की संस्थापक प्रिया सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चे शारीरिक गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं, जिसका मुख्य कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अत्यधिक उपयोग है। इसके दुष्प्रभाव समाज पर भी दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को शारीरिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें, ताकि बच्चे अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ राष्ट्रहित में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: