5
(1)

भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर चौक स्थित माँ दुर्गा मंदिर से चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर नगर एसपी और एसडीपीओ नगर-01 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।

दिनांक 3 फरवरी 2026 को मंदिर के पुजारी सुभाष झा ने जोगसर थाने में लिखित आवेदन दिया था कि अज्ञात चोरों ने माँ दुर्गा के चांदी का मुकुट, सोने जैसी गले का नेकलेस, नाक की नथिया और दान पेटी चोरी कर ली है। इसके बाद जोगसर थाना में कांड संख्या 25/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर लगातार छापेमारी की गई और अंततः सभी आरोपियों को सबौर और हवाई अड्डा इलाके से दबोच लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त हैं: छोटु कुमार उर्फ गुड्डु उर्फ टिलों (पिता: स्व. मंगल मंडल), सन्नी कुमार (पिता: मनोहर मंडल), चंदु कुमार (पिता: विजय मंडल) और बुधन कुमार (पिता: पुतुल साह, जो ज्वेलरी गलाने और डिजाइन बदलने का काम करता था)। सभी आरोपी सच्चिदानंद नगर, हवाई अड्डा, थाना तिलकामांझी, जिला भागलपुर के निवासी हैं।

बरामद सामान में शामिल हैं: चांदी का मुकुट (1), सोने जैसा नेकलेस (1), सोने जैसी नथिया (1) और दान पेटी (1)।

छोटु कुमार पर तिलकामांझी थाना कांड संख्या 55/2023 तथा सन्नी कुमार पर कोतवाली थाना कांड संख्या 334/2021 दर्ज है।

थानाध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की, जिसमें कुल 11 पुलिसकर्मी शामिल थे।

एसएसपी भागलपुर ने बताया कि जिले में अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थ, चोरी व छिनतई के खिलाफ लगातार सघन गश्ती और हॉट स्पॉट पर छापेमारी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: