



नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 03 जुलाई 2025 को वादी रघुनंदन चौधरी द्वारा आवेदन दिया गया कि झंडापुर थानांतर्गत ग्राम नन्हकार स्थित अपने घर के सामने काम करने के दौरान रामप्रकाश चौधरी एवं अन्य 03-04 व्यक्तियों के द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए इन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या- 97/25 03 जुलाई 2025 धारा- 126/115(2)/109/352/3 (5) बीएनएस दर्ज किया गया।

कांड अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी जारी थी। उसी क्रम में बुधवार को प्राथमिकी अभियुक्त झंडापुर थाना क्षेत्र के नन्हकार जयरामपुर निवासी रामप्रकाश चौधरी उर्फ बुच्चो चौधरी पिता स्व नाथो चौधरी को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।













