5
(1)

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नवगछिया इकाई द्वारा मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के 77वें स्थापना दिवस सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से प्रवासी कार्यकर्ता एवं राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख (दक्षिण बिहार) हैप्पी आनंद, राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव सिंह, प्रांत सह छात्रा प्रमुख साक्षी भारद्वाज, शिक्षिका प्रो. सुनीति, कॉलेज अध्यक्ष दीक्षा मिश्रा एवं कॉलेज मंत्री मौसम सिंह निषाद उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के प्रथम दिन महाविद्यालय की छात्राओं के बीच एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका संचालन कॉलेज अध्यक्ष दीक्षा मिश्रा ने किया। संगोष्ठी का विषय “परिवेश” रहा, जिस पर विस्तार से विचार व्यक्त करते हुए विश्वास वैभव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इतिहास और विकास की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि परिषद की स्थापना 1949 में स्वतंत्रता संग्राम के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बलराज मधोक के प्रयासों से हुई थी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील और एकता के मूल मंत्र पर कार्य करती है, जिसका उद्देश्य है – राष्ट्र पुनर्निर्माण। उन्होंने यह भी बताया कि 1957 में प्रो. यशवंतराव केलकर ने संगठन को एक नई दिशा दी और वे इसके शिल्पकार माने जाते हैं। विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है, जिसमें शिक्षक भी कार्यकर्ता होते हैं।

विश्वास वैभव ने बताया कि परिषद ने आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी की सरकार के विरोध में लंबा संघर्ष किया और आज इसकी पहचान देशभर में एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन के रूप में है। उन्होंने बताया कि परिषद सेवा, पर्यावरण, कला, खेल और व्यक्तित्व विकास जैसे अनेक क्षेत्रों में कार्य कर रही है।

राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख हैप्पी आनंद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद भारत को फिर से वैभवशाली बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि परिषद के कार्यकर्ता पीढ़ी दर पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं और आज 77वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि परिषद की गतिविधियां अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फैल रही हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद अन्य छात्र संगठनों से अलग है। उन्होंने स्वयं को भी परिषद से जुड़ा पूर्व कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि यह संगठन छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है।

प्रांत सह छात्रा प्रमुख साक्षी भारद्वाज ने कहा कि कॉलेज इकाई की छात्राओं को मिलकर एक मजबूत और सक्रिय इकाई तैयार करनी है। उन्होंने आह्वान किया कि महाविद्यालय की हर छात्रा परिषद की सदस्य बने और संगठन को सशक्त बनाए।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज मंत्री मौसम सिंह निषाद ने किया। कार्यक्रम में हैप्पी आनंद भारद्वाज, विश्वास वैभव, प्रो. राजीव सिंह, प्रो. सुनीति, साक्षी भारद्वाज, दीक्षा मिश्रा, मौसम सिंह निषाद, रौशनी कुमारी, शुभम झा, शिवानी भारद्वाज, तन्नू कुमारी समेत दर्जनों छात्राएं उपस्थित थीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: