5
(2)

भागलपुर के बायपास थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखेरिया स्थित एक पोखर से बुधवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृत महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत कैसे हुई और उसका शव पोखर में कैसे पहुंचा।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले इसी पोखर से एक युवक का शव भी बरामद किया गया था, जिसके चलते अब क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय समाजसेवी बबली वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से सुबह सूचना मिली कि पोखर में महिला का शव देखा गया है। मौके पर पहुंचे लोगों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। बबली वर्मा ने यह भी कहा कि पहले भी इसी स्थान से युवक का शव मिला था, इसलिए बार-बार इस तरह की घटनाएं हत्या की ओर इशारा करती हैं।

थानेदार प्रभात कुमार ने बताया कि शव बरामद होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: