5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना अंतर्गत शांतिनगर मुकेरी गांव में एक विवाहित महिला की गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नीतीश कुमार की पत्नी पुनिता कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मृतका के भाई प्रणव कुमार, निवासी श्रृंगारपुर, थाना उदाकिशनगंज, जिला मधेपुरा ने बताया कि सुबह उनकी बहन ने फोन कर कहा था कि उनकी गोतनी भैसुर देवर उनसे लड़ाई कर रही है। इससे कुछ देर बाद शाम में एक पड़ोसी का फोन आया कि उनकी बहन का शव पड़ा है। जानकारी के अनुसार वह
बर्तन धो रही थी, उसी दौरान उसके गले में रस्सी का फंदा बनाकर खींचकर उसकी हत्या कर दी गई और बाद में शव को मफलर के सहारे लटका दिया गया, ताकि मामला आ त्महत्या जैसा दिखे।

सूचना मिलते ही मृतका की मां,पिता भाई और गांव के अन्य लोग शांतिनगर मुकेरी स्थित ससुराल पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि पुनिता कुमारी अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके गले पर रस्सी का स्पष्ट दाग था, जबकि कमरे में मफलर के सहारे उसे लटकाया गया था। परिवार ने दावा किया कि यह घटना हत्या का मामला है, जिसे आ त्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

घटना के समय मृतका का पति नीतीश कुमार घर के बाहर मजदूरों के साथ टटिया एवं झोपड़ी बना रहा था। मृतका के भाई का आरोप है कि पति के बाहर रहने का लाभ उठाते हुए ससुराल के अन्य सदस्यों ने मिलकर पुनिता की हत्या की और बाद में शव को लटका दिया।

परिजनों ने मृतका के भैसुर अनुरूद्ध मंडल, उसकी पत्नी, सुमन मंडल, उसकी पत्नी, सास और देवर रूपेश मंडल पर मिलकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी गोपालपुर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

घटना के तुरंत बाद मृतका के पति को छोड़कर घर के सभी आरोपी सदस्य फरार हो गए। पुलिस ने पूछताछ के लिए पति नीतीश कुमार और मृतका की सास को अभिरक्षा में ले लिया है।

परिजनों ने बताया कि पुनिता कुमारी की शादी वर्ष 2019 में नीतीश कुमार के साथ हुई थी। उसके दो बेटियां हैं—छह वर्ष की काजल कुमारी और तीन वर्ष की नैना कुमारी।

हत्या के इस गंभीर मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: