



नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक महिला द्वारा जहर खाकर आत् महत् या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीता देवी, पति फनेह मंडल, ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।
घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी संबंधित थाना को दी गई है और आवश्यक पूछताछ की जा रही है। परिजन भी घटना को लेकर चिंतित हैं।
















