


जिले में अब तक 1065 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न
संवाद कार्यक्रम में 2 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
भागलपुर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं की गूँज महिला संवाद कार्यक्रमों में सुनाई दे रही है। राज्य की महिलाए इन योजनओं का लाभ लेकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही हैं। समाज में ऐसी मिसाल पेश करने वाली महिलाएं संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जिले में पिछले पैंतीस दिनों से चल रहे महिला संवाद कार्यक्रमों में अब तक 2 लाख 45 हजार से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं। इनमें से 2 लाख 28 हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया। संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली महिलाएं अपनी आकांक्षाओं को भी खुलकर सामने रख रही हैं।

संवाद के दौरान महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की मांगें रखी जा रही हैं। अधिकांश महिलाएं अपने गांव के विकास हेतु बेहतर बुनियादी सुविधाएं चाहती हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधनों को सृजित करने की मांग कर रही है। वहीं शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दे रही हैं। जिले में अब तक 1065 ग्राम संगठनों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रमों के दौरान कुल 19,722 आकांक्षाओं को दर्ज किया गया है। इन आकांक्षाओं को विभागवार वर्गीकृत करते हुए संबंधित विभागों के पास निष्पादन हेतु भेज गया है। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान संवाद रथ के माध्यम से वीडियो फिल्म दिखाए जाते हैं, जिसमें महिलाओं के लाभ के लिए बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। इससे योजनाओं के बारे में उनकी समझ विकसित होती है।
