Tag Archives: mahila samvad

Noimg

महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न: भागलपुर के 1820 ग्राम संगठनों में 4 लाख महिलाओं ने लिया भाग, 35 हजार आकांक्षाएं दर्ज ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले में बीते दो माह से लगातार चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन ने बताया कि जिले के निर्धारित सभी 1820 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम पूर्ण रूप से संपन्न कराया गया। प्रत्येक ग्राम संगठन में औसतन 250 से 270 महिलाओं ने भाग लिया। इस तरह प्रतिदिन 30 ग्राम संगठनों में आयोजित संवाद में लगभग 7 हजार महिलाएं शामिल हुईं। जिलेभर के इन कार्यक्रमों में कुल मिलाकर लगभग 4 लाख महिलाओं की भागीदारी रही। इनमें से 3.43 लाख महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। साथ ही 32 हजार से अधिक पुरुषों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में […]

Noimg

महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों ने साझा किया अपना अनुभव ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री के लिए उपयुक्त बाजार उपलब्ध कराने की हुई मांग भागलपुर। कभी महज घर के चौकके-चूल्हे तक सीमित रहने वाली गाँव की महिलाएँ अब घर की चाहरदीवारी से बाहर निकलकर उद्यमी बनने की राह पर अग्रसर हैं। यह संभव हुआ है बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और प्रोत्साहन की वजह से। दरअसल महिलाओं को उद्यमी बनाने की दिशा में सरकार द्वारा कई तरह के प्रयास किये गए हैं। यही कारण है कि जिले की कई महिलाएँ सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर नए उद्यम स्थापित कर रही हैं और उनका सफलतापूर्वक संचालन भी कर रही हैं। इसमें खाद्य प्रसंस्करण उद्यम के साथ-साथ अगरबत्ती उत्पादन, सिल्क वस्त्रों का निर्माण, मशाला उत्पादन, पेपर प्लेट का निर्माण, […]

Noimg

महिला संवाद में निकली आवाज, सुन रही सरकार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

जिले में अब तक 1065 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न संवाद कार्यक्रम में 2 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा भागलपुर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं की गूँज महिला संवाद कार्यक्रमों में सुनाई दे रही है। राज्य की महिलाए इन योजनओं का लाभ लेकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही हैं। समाज में ऐसी मिसाल पेश करने वाली महिलाएं संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जिले में पिछले पैंतीस दिनों से चल रहे महिला संवाद कार्यक्रमों में अब तक 2 लाख 45 हजार से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं। इनमें से 2 लाख 28 […]

Noimg

महिला संवाद कार्यक्रम में मिले आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर डीएम ने दिए निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। समीक्षा भवन, भागलपुर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में महिला संवाद कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीविका के माध्यम से ग्राम संगठन स्तर पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त बड़ी संख्या में आवेदनों की समीक्षा की गई। बताया गया कि सभी आवेदनों को विभागवार छांटकर संबंधित विभागों को भेजा गया है। साथ ही, आवेदनों की मॉनिटरिंग और निष्पादन की स्थिति पर नजर रखने के लिए जिला स्तर पर एक विशेष पोर्टल भी विकसित किया गया है, जिसमें यह जांचने के विकल्प हैं कि कार्य संबंधित विभाग से जुड़ा है या नहीं, कार्य प्रारंभ हुआ या नहीं, आवेदन नीति निर्माण से संबंधित है या […]

महिला संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक ||GS NEWS

बिहारबैठकभागलपुरDESK20250

जीविका के सभी ग्राम संगठनों में होगा कार्यक्रम भागलपुर। समीक्षा भवन में बुधवार को जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के अध्यक्षता में जीविका, भागलपुर के सभी 1830 ग्राम संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले महिला संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर जीविका के डीपीएम सुनिर्मल ने ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा जीविका के सभी ग्राम संगठनों पर महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जारी दिशा निर्देश से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों की उपलब्धि एवं योजनाओं की जानकारी ऑडियो विजुअल माध्यम से दी जाएगी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने एवं उपलब्धि हासिल करने वाली स्थानीय जीविका दीदी/ महिलाओं […]