



पीरपैंती – महर्षि मेहीं भागवतधाम शेरमारी में संस्थापक आचार्य स्वामी भागवतानंद जी महाराज के अमृतोपदेश से त्रिदिवसीय सत्संग ध्यान शिविर का विधिवत समापन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती और सद्ग्रंथ पाठ से हुई, जिसमें शंकर बाबा, योगेंद्र राय और आकाशवाणी के कलाकार सह संगीत शिक्षक राजेश कुमार पंडित ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। स्वामी भागवतानंद बाबा ने अपने प्रवचन में कहा कि मंत्रजाप और मानस ध्यान से भक्त कठिन परिस्थितियों से उबर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सद्गुरु और ईश्वर हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।

अन्य वक्ताओं में साध्वी भारती, स्वामी सच्चिदानंद बाबा और स्वामी रामबिलास बाबा ने भी प्रवचन देकर श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन दिया। मंच संचालन डॉ. शिवनाथ बाबा ने किया।

इस कार्यक्रम के प्रबंधन और सफलता में श्रीकांत प्रीतम, शुभ शौर्य, आशिका आर्या, खुशबू कुमारी, अर्चना कुमारी, निर्मला देवी, मंजू देवी, अर्णव, अविराज, रामाशीष ठाकुर सहित सैकड़ों भक्त सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
पीरपैंती बाजार के समाजसेवी राजेश कटारूका का विशेष प्रसादाभिषेक, सुबोध मंगल साह द्वारा गुरु महाराज के चरणों में अर्पित किया गया। शिविर के अंतिम दिन सामूहिक भंडारा आयोजित हुआ जिसमें सभी भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

स्वामीजी देर शाम तक ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से नगर पंचायत क्षेत्र के श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के लिए आमंत्रित करते रहे। पूरा परिसर भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो गया।













