



नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नवगछिया के शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को आर.के.आई.टी. एंड एजुकेशन केयर के मैनेजिंग डायरेक्टर मणि कांत को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। यह जिम्मेदारी उन्हें पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और संगठन के प्रति योगदान को देखते हुए दी गई है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मणि कांत जैसे ऊर्जावान और शिक्षित व्यक्तित्व का संगठन से जुड़ना पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगा। शिक्षा प्रकोष्ठ का उद्देश्य युवाओं और समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना है, जिसमें मणि कांत की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

मनोनयन के बाद मणि कांत ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई जनोपयोगी कार्य और योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा के बिना समाज और राज्य का विकास संभव नहीं है। इसलिए जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ संगठन समाज के हर वर्ग को शिक्षा की ओर प्रेरित करने का कार्य करेगा।
मनोनयन की घोषणा के दौरान जदयू से जुड़े कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने मणि कांत को बधाई और शुभकामनाएं दीं। संगठन से जुड़े लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षा प्रकोष्ठ और सशक्त होगा तथा युवाओं और छात्रों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने में सफलता मिलेगी।















