



नवगछिया । 20 नवंबर 2025 को वादिनी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि घरेलू विवाद को लेकर प्रेमशंकर सिंह उर्फ पिंटु एवं लवली सिंह के द्वारा इनके पति एवं इनके साथ मारपीट कर बूरी तरह से जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 278/25, धारा- 126 (2)/115(2)/109/303(2)/351(2)/352/3 (5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में शुक्रवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त साकिन थाना रंगरा निवासी प्रेमशंकर सिंह उर्फ पिंटु सिंह पिता गोपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















