



नवगछिया । 17 जून 2025 को रंगरा थाना को सूचना मिली कि ग्राम मसुदनपुर बैंसी में दो पक्षों के बीच हो रहें आपसी विवाद में एक पक्ष के द्वारा हथियार का प्रर्दशन किया जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगरा थाना टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से 01 देशी कट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 125/25, धारा 25 (1-बी) / 26 आर्म्स एक्ट के तहत रंगरा थाना क्षेत्र के मसुदनपुर निवासी अशोक मंडल पिता बिरो मंडल के विरूद्ध कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















