5
(1)

भागलपुर। मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के सफल, निष्पक्ष और सुचारु संचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को राज्यस्तरीय सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मेधा दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में बिहार के माननीय शिक्षा मंत्री तथा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने संयुक्त रूप से डीएम डॉ. चौधरी को प्रशस्ति-पत्र और सम्मान-चिह्न भेंट किया। समिति की ओर से बताया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान भागलपुर जिले में पारदर्शिता, सुरक्षा व्यवस्था, केंद्रों पर सतत निरीक्षण और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने में जिला प्रशासन की भूमिका बेहद सराहनीय रही।

डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व में जिले में परीक्षा केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग, नियंत्रण कक्ष की सक्रिय कार्यप्रणाली, संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता और सभी निर्धारित निर्देशों के समय पर अनुपालन को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट माना गया।

समारोह में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि भागलपुर जिले ने इस वर्ष परीक्षा संचालन के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डीएम डॉ. चौधरी ने इसे पूरे प्रशासनिक दल, शिक्षकों, निरीक्षकों और सहयोगी कर्मियों की संयुक्त उपलब्धि बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: