5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली मौसम कुमारी, पिता रंजीत यादव, निवासी चांदनी चौक थाना भवानीपुर,नारायणपुर , वर्तमान में बड़ी खंजरपुर स्थित एक लॉज में रह रही थीं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मेडिकल परीक्षा में मात्र एक अंक से चयन न होने पर उन्होंने मानसिक तनाव में आकर विक्रमशिला सेतु से कूदने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और गोताखोर दल तत्काल मौके पर पहुंचे और समय रहते मौसम कुमारी को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और परिजनों को बरारी थाना बुलाया गया।

बरारी थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और छात्रा के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस घटना ने इलाके में चिंता और संवेदना दोनों को जन्म दिया है। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव या निराशा की स्थिति में लोग जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं, बल्कि परिवारजनों या मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों से सलाह लेकर समस्या का समाधान खोजें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: