



भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के मिरहट्टी गांव में चुटिया पोखर में डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैलाश कुमार, पिता डब्लू यादव, निवासी मिरहट्टी गांव के रूप में की गई है।
मृतक के पिता डब्लू यादव ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे उनका पुत्र कैलाश कुमार भैंस निकालने पोखर गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। गांव के एक बच्चे द्वारा सूचना देने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे पोखर से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मिरहट्टी पंचायत के मुखिया अशोक यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दुखद घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।













