5
(1)

भागलपुर में मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। तैयारियों के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों का लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र स्थित मियां साहब के मैदान में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, सिटी एसपी शुभांक मिश्रा समेत कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र की व्यवस्था, जुलूस के मार्ग और संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि कहीं कोई लापरवाही न हो और सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: